Delhi Weather Alert: दिल्ली में रहने वालों के लिए मौसम अलर्ट है। मैदा की जानकारी के मुताबिक़ भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। भारत की राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना और कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। वही पर कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। दिल्ली के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान (दिन का): 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच जाएगा और दिल्ली का न्यूनतम तापमान (रात का): 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रहेगा।
दिल्ली-NCR के इन जगहों पर भारी बारिश का असर
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़ शनिवार शाम को दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। उन इलाकों के नाम कुछ इस प्रकार है:
- लाजपत नगर
- आरके पुरम
- लोदी रोड
- मंदिर मार्ग
मौसम विभाग ने शनिवार रात को रेड अलर्ट भी जारी किया था। इसमें चेतावनी दी गई थी कि भारी बारिश से: सड़कों पर पानी भर सकता है। ट्रैफिक जाम और सड़कें बंद हो सकती हैं। कमजोर इमारतों को नुकसान हो सकता है। इसलिए दिल्ली वालों को सलाह दी जाती है की कोई भी काम करने से पहले मौसम का अपडेट लेना ना भूलें।
दिल्ली में बारिश की चलेगी कब तक
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार तक बारिश का ये बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार 29 अगस्त 2025 तक हल्की से मध्यम बारिश और बादलों से ढका मौसम बना रहेगा। बारिश के बीच दिल्ली की हवा संतोषजनक (Satisfactory) बनी हुई है। CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली का AQI 67 दर्ज किया गया। 23 अगस्त को दिल्ली का औसत AQI 97 था। दिल्ली NCR के अन्य शहरों का AQI:
- गुरुग्राम: 81
- नोएडा: 100
- ग्रेटर नोएडा: 128
- गाजियाबाद: 93
मुंबई का मौसम कैसा रहेगा
उपलब्ध जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने मुंबई के लिए भी 26 अगस्त और 27 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में ज्यादातर जगहों पर काले बादल छाए रहेंगे। पूरे हफ्ते मध्यम बारिश होने की संभावना है। शनिवार को कुछ समय के लिए मौसम साफ रहा और धूप निकली, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मंगलवार से बारिश फिर तेज होगी और हफ्ते के बीच में भारी बारिश हो सकती है।