Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का अपडेट अपडेट कुछ इस प्रकार है। बिहार के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है जिसके लिए मौसम विभाग में अलर्ट भी जारी की है। ख़बर सामने आ रही है की बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बना है। इसके कारण बिहार में 26 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई जिलों में बिजली गिरने (वज्रपात), बादल गरजने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। आइए जानतें हैं की मौसम विभाग ने किन किन जिलों के लिए क्या क्या अलर्ट जारी किया है।
बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार: भारी बारिश की चेतावनी वाले जिला कुछ इस प्रकार हैं पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ और जमुई। अति भारी बारिश की चेतावनी वाले जिला कुछ इस प्रकार हैं औरंगाबाद, गया, नवादा और भभुआ।
रिपोर्ट का यह भी कहना है की बिहार के दक्षिणी हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। शुक्रवार को दोपहर में पटना और आसपास इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। घने बादल छा गए और हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। दिन में ही शाम जैसा अंधेरा हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटों में बिहार के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश भोजपुर जिले के पीरो में हुई – 140.2 मिमी। राजधानी पटना में 7.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 33.0°C और छपरा का 34.2°C रहा।
बिहार के प्रमुख शहरों में बारिश की अपडेट
- वाल्मीकि नगर (प. चंपारण): 139.4 मिमी
- रोहतास: 85.4 मिमी
- भोजपुर (चरपोखरी): 81.2 मिमी
- गया (बेलागंज): 67.4 मिमी
- सिवान: 60.4 मिमी
- अरवल: 56.4 मिमी
- बांका (कटोरिया): 52.6 मिमी
- सुपौल: 46.4 मिमी
- रोहतास (तिलौथू): 42.8 मिमी
- बक्सर (सिमरी): 40.6 मिमी
- गोपालगंज (भोरे): 36.8 मिमी
- बक्सर (नवानगर): 36.6 मिमी
- मधुबनी: 34.8 मिमी
- कटिहार (कोरहा): 34.2 मिमी
- भोजपुर (सहर): 26.8 मिमी
- बक्सर: 26.4 मिमी
- सिवान (हुसैनगंज): 26.2 मिमी
- नवादा (अकबरपुर): 25.8 मिमी
बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान की जानकारी
पटना का अधिकतम तापमान 33.0°C था और न्यूनतम तापमान 28.5°C था। गया जिला का अधिकतम तापमान 29.3°C था और न्यूनतम तापमान 25.4°C था। भागलपुर का अधिकतम तापमान 31.8°C और न्यूनतम तापमान 26.0°C था। मुजफ्फरपुर जिला का अधिकतम तापमान 32.8°C और न्यूनतम तापमान 27.7°C था। अगर आपको बिहार के मौसम की और अधिक जानकारी चाहिए तो आप मौसम विभाग के अधिकारी की वेबसाइट पर विकसित कर सकते हैं।